उत्तर प्रदेशराजनीतिलखनऊ

वर्तमान सरकार झूठी गारंटी की बात कर रही है : कर्नाटक के डिप्टी सीएम

डीके शिवकुमार ने प्रेसवार्ता कर कहा कि कांग्रेस महात्मा गांधी के दिखाए मार्ग पर चल रही है। राजीव गांधी के बनाए रास्ते पर अब राहुल गांधी की न्याय यात्रा है। न्याय यात्रा से पूर्व भारत जोड़ो यात्रा से देश जागा है।

उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ में कांग्रेस मुख्यालय पर गुरूवार को कर्नाटक के डिप्टी सीएम और कर्नाटक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने प्रेसवार्ता कर कहा कि कांग्रेस महात्मा गांधी के दिखाए मार्ग पर चल रही है। राजीव गांधी के बनाए रास्ते पर अब राहुल गांधी की न्याय यात्रा है। न्याय यात्रा से पूर्व भारत जोड़ो यात्रा से देश जागा है। वहीँ उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा की वर्तमान सरकार के कई निर्णय जनता के खिलाफ है। महंगाई बढ़ी, लोगों को रोजगार नहीं मिला, इस समय की सरकार झूठी गारंटी की बात कर रही है।

ये भी पढ़िए – मोदी की सरकार बनते ही हटाए जाएंगे योगी : अरविंद केजरीवाल

डीके शिवकुमार ने अपनी योजनाओं के बारें में बताते हुए कहा हमने कर्नाटक में सिद्धारमैया सरकार ने गारंटी कार्ड दिए, हम जरूरतमंदों को 10 किलो राशन देंगे, राज्य की सभी महिलाओं को फ्री सरकारी बसों में यात्रा सुविधा देंगे, सरकार बनने पर पहली कैबिनेट बैठक में बड़े फैसले होंगे, कर्नाटक में हम फ्री बस यात्रा की सुविधा दे रहे हैं, न्याय पत्र की सभी गारंटी कांग्रेस सरकार पूरी करेगी, 1 करोड़ 25 लाख महिलाओं को हमने गृह लक्ष्मी योजना से आच्छादित किया। आख़िर में कर्नाटक के डिप्टी सीएम बोले हमने कर्नाटक में सभी गारंटियों का वायदा पूरा किया है।

ये भी देखिए – वर्तमान सरकार झूठी गारंटी की बात कर रही है : कर्नाटक के डिप्टी सीएम

Related Articles

Back to top button