
उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ के महानगर में सोशल मिडिया वालंटियर मीट IMRT इंस्टिट्यूट में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने ओजस्वी उद्बोधन दिया और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के कार्यों को सोशल मिडिया प्लेटफार्म पर क्रिएटीविटी के साथ लोगो तक पहुँचाने का आवाहन किया। उन्होंने कहा सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास जीत ही हमारा मूल्य मन्त्र है।

बता दें की कार्यक्रम में लोकसभा विस्तारक राघवेंदु उपाध्याय, सोशल मिडिया महानगर संयोजक जितेन्द्र मिश्रा, नगर उपाध्यक्ष सौरभ बाल्मीकि, प्रदेश सदस्य चेतन बिष्ट, आई टी नगर संयोजक अर्जित चटर्जी, सह संयोजक पी के सिंह, संतोष वर्मा, राजिंदर सिंह बग्गा एवं पूर्वी विधानसभा के संयोजक टी आर जोशी अपनी टीम के साथ, कैंट संयोजक अलोक निगम अपनी टीम के साथ, उत्तर विधानसभा संयोजक श्री जीतेन्द्र पाण्डेय जी अपनी टीम के साथ, पश्चिम संयोजक विजयनतम नाग अपनी टीम के साथ, मध्य विधानसभा संयोजक अर्चित नंदन अपनी टीम के साथ, नगर सदस्य नितिन जैन अपनी टीम के साथ, पंकज नेगी, कृष्णा जोशी, अनिल सिंह, जीतेंद्र जीतू, विभुव पाण्डेय, अनूप सिंह, कृष्णानंद तिवारी एवं सोशल मिडिया टीम उपस्थित रही।
