उत्तर प्रदेश

गोरखपुर: एचपी चिल्ड्रेन एकेडमी के छात्र सिद्धार्थ कौशिक ने हासिल किया गोरखपुर डिवीजन में दूसरा स्थान

परीक्षा परिणाम जारी किए गए टॉपर की सूची में गोरखपुर के एचपी ग्रूप के छात्र और छात्राओं में दसवीं का छात्र सिद्धार्थ विजय सिंह कौशिक ने 99.0 प्रतिशत अंक पा कर जिले में दूसरा स्थान हासिल किया ।

गोरखपुर: यूपी में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परिणाम आया,जिसमे गोरखपुर के प्रतिष्ठित एचपी चिल्ड्रेन एकेडमी के बच्चो ने जिले में पहचान बनाते हुए नए कृतिमान स्थापित किये। साथ ही एकेडमी का भी नाम रौशन किये। परीक्षा परिणाम जारी किए गए टॉपर की सूची में गोरखपुर के एचपी ग्रूप के छात्र और छात्राओं में दसवीं का छात्र सिद्धार्थ विजय सिंह कौशिक ने 99.0 प्रतिशत अंक पा कर जिले में दूसरा स्थान हासिल किया । साथ ही इंटर का छात्र दिव्यांश मोहन दास को 94.75 प्रतिशत अंक प्राप्त हुआ जो जिले में टाप सूची में नाम दर्ज कराया ।

इसके अलावा हाईस्कूल में उन्नति नथानी 98.8 प्रतिशत, अंशुमान तिवारी 98.6 प्रतिशत, शिवांगी शर्मा 98.4 प्रतिशत , अथर्व गर्ग 97.6 प्रतिशत , आदित्य माहेश्वरी 97.6 प्रतिशत, रिधी अग्रवाल 97.4 प्रतिशत , प्राची टेवरीवाल 97.2 प्रतिशत , दिवा शिंगला 97.0 प्रतिशत इंटरमीडिएट मे हमद मोहम्मद 94. 0 प्रतिशत, सिद्धांत 90.25 प्रतिशत , अक्षरा सिंह 99.0 प्रतिशत अंक हासिल कर टाप सूची में नाम दर्ज कराया। और अपने स्कूल एचपी ग्रूप गोरखपुर के साथ साथ जीले के साथ परिजनों का मान सम्मान बढ़ाया । सभी टॉपर के साथ साथ सभी उत्तीर्ण बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना एचपी चिल्ड्रेन एकेडमी सिविल लाइन के डायरेक्टर अनन्य प्रताप शाही और सहारा स्टेट के डायरेक्टर चाँदनी शाही एव प्रिंसिपल अनुज श्रीवस्तवा ने किया। और आगे भी बेहतर करने के लिए शुभकामनाएं दी.

Related Articles

Back to top button