कन्नौज

तेज प्रताप सिंह का टिकट काटकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव कन्नौज से लड़ रहे चुनाव

अखिलेश यादव ने आज कन्नौज में नामांकन किया। आपको बता दें की एक तरफ भाजपा के प्रत्याशी सुब्रत पाठक ने भी कन्नौज से नामांकन किया। अब सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और भाजपा प्रत्याशी सुब्रत पाठक आमने-सामने रहेंगे।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव कन्नौज से चुनाव लड़ रहे है। वही अपने भतीजे तेज प्रताप सिंह का टिकट काटकर अब वो खुद कन्नौज से चुनाव लड़ेंगे। गुरूवार यानी आज अखिलेश यादव ने कन्नौज में नामांकन किया। सपा ने दो दिन पहले 22 अप्रैल को तेज प्रताप यादव को टिकट दिया था।

दरअसल कन्नौज के सपा नेताओं का प्रतिनिधि मंडल मंगलवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिलने लखनऊ आया था। इसके साथ ही उन्होंने ये मांग रखी थी की आप ही कन्नौज से चुनाव लड़े। उनके न लड़ने से पार्टी हार सकती है। जिसके बाद अखिलेश यादव का कन्नौज से चुनाव लड़ने की चर्चा शुरू हो गयी थी। उसके बाद ही अखिलेश यादव ने आज कन्नौज में नामांकन कर दिया। आपको बता दें की एक तरफ भाजपा के प्रत्याशी सुब्रत पाठक ने भी कन्नौज से नामांकन किया। अब सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और भाजपा प्रत्याशी सुब्रत पाठक आमने-सामने रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button