
वाराणसी : कांग्रेस कैम्प कार्यालय लहुराबीर पर उतर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने देश के रीढ किसानो के मुद्दे पर पत्रकार वार्ता करते हुए कहा कि 700 से ज्यादा किसान 2021 में दिल्ली सीमा पर किसान विरोधी तीन काले कानून के विरोध मे शहीद हुआ तब देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने कार्तिक पूर्णिमा के दिन किसानो का आन्दोलन यह कहते समाप्त कराया कि मेरी तपस्या में कमी रह गई होगी यह कानून वापस लेते है और आपको जल्द MSP का लीगल कानून बनाकर देगी ” आज सरकार का अंतिम सत्र भी समाप्त हो गया और किसानो के साथ प्रधानमंत्री का दिया वादा पूरा नहीं हुआ। जिसे लेकर किसानो ने दिल्ली बार्डर पर शांति पूर्ण अपने आन्दोलन के लिए कूच किया तो उनके ऊपर आंशू गैस के गोले, लाठी चार्ज किया जहां एक प्रतिष्ठित इलेक्ट्रॉनिक चैनल के पत्रकार भी गोली से घायल हो गये क्या अब किसान के साथ पत्रकार भी देशद्रोही हो गया है..?”

कांग्रेस की UPA सरकार में डा. मनमोहन सिंह के समय देश के किसानो का 72 हजार करोड कर्जामाफी किया, 2013 मे भूमि अधिग्रहण कानून दिया। 2004 से 2014 तक किसानो के फसलो के MSP का 136% मूल्य बढ़ाकर दिया यदि आज मोदी सरकार इसी क्रम से चलती तो गेहूँ का MSP 2125 के जगह आज 3275रू होती ,इससे सरकार का यह कहना जुमला साबित हुआ जो वह 2022में किसानो के आय दुगना करने की बात करती थी।
वर्तमान बजट में भी कृषि मद में 2.67% कटौती किया गया, लगातार खाद्य,बीज, बिजली की मंहगाई और कृषि उपकरण पर जीएसटी की लूट से किसानो को कमजोर किया गया है, आज किसान महज 27रू प्रतिदिन कमा रहा,जिससे किसानो की आत्महत्या बढी है जहाँ 30-32 किसान/दिन आत्महत्या कर रहा है जो विगत पाँच वर्षो में लगातार बढा है।
किसानो की लगातार बढती समस्याओ और आत्महत्या को देखते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गाँधी जी ने किसान न्याय के तहत घोषणा किया कि 2024 में कांग्रेस नेतृत्व मे इंडिया गठबंधन की सरकार बनती है तो जिस तरह पूर्व मे कांग्रेस ने किसानो के साथ किया वादा निभाया है उसी तरह किसानो के MSP का लीगल कानून बनाकर देगी जिससे किसान आत्महत्या या मंहगाई के मार नहीं सहेगा। वार्ता के दौरान राय ने के कहा- “किसान न्याय के तहत MSP के लीगल कानून की घोषणा महान कृषि वैज्ञानिक डा.एम एस. स्वामीनाथन की भारत रत्न से बढ़कर किसानो के सम्मान और उनके सपनो को सच करने वाली होगी।”
दूसरी तरह ऐतिहासिक ” भारत जोड़ो न्याय यात्रा” के सवाल पर पत्रकारो का जवाब देते राय ने कहा ” मणिपुर से जनवरी मे चली राहुल गाँधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा देश के मजबूती के लिए मील का पत्थर साबित होगी। जो आगामी 16 फरवरी को किसानो और शहीदो की धरती चंदौली से उ.प्र मे प्रवेश करेगी, जहाँ सैयदराजा में शहीद स्मारक पर श्रध्दासुमन अर्पित करते हुए जनता को सम्बोधित करेगे फिर चंदौली,मुगलसराय होते हुए यात्रा शाम अवधूत भगवान राम आश्रम के निकट पड़ाव पर ठहराव होगा। अगले दिन 17फरवरी को यात्रा सुबह 8 बजे गोलगड्डा से प्रारम्भ होकर बाबा विश्वनाथ का दर्शन करते हुए गोदौलिया चौराहे पर जनता को संबोधित करते रथयात्रा,मडुवाडीह होते जनपद भदोही को प्रस्थान करेगी।