
बुलंदशहर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी गुरुवार (25 जनवरी) को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर पहुंचे. पीएम ने इस दौरान कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद पीएम ने जनसभा को भी संबोधित किया। इससे पहले मंच पर स्थानीय नेताओं ने उन्हें भगवान राम की मूर्ति भेंट की। सीएम योगी आदित्यनाथ ने पीएम नरेंद्र मोदी और राज्यपाल आनंदी पटेल का स्वागत किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ये हमारा सौभाग्य है कि देश ने कल्याण सिंह और उनके जैसे अनेक लोगों का सपना पूरा किया है लेकिन अभी भी सशक्त राष्ट्र निर्माण का और सच्चे सामाजिक न्याय का उनका सपना पूरा करने के लिए हमें अपनी गति बढ़ानी है। इसके लिए हमें मिलकर काम करना है। अयोध्या में मैंने राम लला के सान्निध्य में कहा था कि राम लला की प्राण-प्रतिष्ठा का कार्य संपन्न हुआ अब राष्ट्र प्रतिष्ठा को नई ऊंचाई देने का समय है।
पीएम मोदी ने बुलंदशहर में कल्याण सिंह को याद करते हुए कहा कि कल्याण सिंह अयोध्या को देखकर खुश होंगे। कल्याण सिंह जैसे नेताओं का सपना पूरा हुआ है। 2047 तक भारत को विकसित बनाना है। एक बड़ा हिस्सा विकास से वंचित रहा। यूपी के साथ पहले ठीक सलूक नहीं हुआ। आर्थिक विकास को नई गति मिली है।
बता दें कि पीएम मोदी ने बुलंदशहर में दो स्टेशनों से मालगाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (डीएफसी) पर न्यू खुर्जा-न्यू रेवाड़ी के बीच 173 किलोमीटर लंबी डबल लाइन विद्युतीकृत खंड का शुभारंभ किया।19 हजार करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण किया।
सीएम योगी ने कहा कि सरकारी योजानाओं का बिना भेदभाव लाभ दिया जा रहा है। विकसित भारत का संकल्प आगे बढ़ाना है। हमारे पास पीएम मोदी जैसा नेतृत्व है। इस बार 2019 से भी ज्यादा बहुमत की सरकार बनेगी। फिर एक बार मोदी सरकार। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि “मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद करता हूं कि इन्होंने पिछले तीन दिनों में दो महत्वपूर्ण निर्णय लिए। एक निर्णय था एक करोड़ घरों में रूफ टॉप सोलार के लिए नई योजना का शुभारंभ। दूसरा, सामाजिक न्याय के पुरोधा कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देकर सामाजिक न्याय की इस लड़ाई में वंचितों, दबे-कुचले और दलितों को सम्मान देकर नई श्रृंख्ला को आगे खड़ा करना।