उत्तर प्रदेशफर्रुखाबाद

लोक अधिकार मंच ने आयोजित किया खिचड़ी समरसता भोज, सैकड़ों लोगों को बांटा दीया-बाती

लोक अधिकार मंच के बैनर तले खिचड़ी समरसता भोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आए लोगों को 11 दीपक, बाती देकर 22 जनवरी को दीपोत्सव मनाने का आवाहन किया गया। डॉक्टर अरविंद ने कहा की राम और राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम पर राजनीति नहीं होनी चाहिए।

फर्रुखाबाद : लोक अधिकार मंच के बैनर तले खिचड़ी समरसता भोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आए लोगों को 11 दीपक, बाती देकर 22 जनवरी को दीपोत्सव मनाने का आवाहन किया गया। डॉक्टर अरविंद ने कहा की राम और राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। राम हमारे आदर्श है। प्राण प्रतिष्ठा के दिन अधिक भीड़ हो रही है नहीं तो सैकड़ो की संख्या लोगों में अयोध्या जाने का पूर्ण विचार था। फिर भी लोक अधिकार मंच में संकल्प लिया है कि फरवरी माह के अंत में 10 बसों के राम भक्तों के साथ अयोध्या जाकर राम मंदिर के दर्शन किए जाएंगे।

बता दें कि फर्रुखाबाद के शहर बढ़पुर स्थित गेस्ट हाउस में लोक अधिकार मंच के अध्यक्षत डॉ अरविंद गुप्ता के नेतृत्व में खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। डॉ अरविंद का जन्मदिन होने के चलते विभिन्न संगठन व पार्टियों के लोगों ने आकर उन्हें बधाइयां दी। इसके बाद कार्यक्रम में मौजूद सैकड़ो लोगों को खिचड़ी भोज कराया गया। इस दौरान लोक अधिकार मंच के अध्यक्ष संगठन प्रभारी सहित विभिन्न पदाधिकारी गण भी मौजूद रहे ।

डॉ अरविंद ने कहा कि उनका यह कार्यक्रम पूर्ण तौर पर सामाजिक है। इसका राजनीति से कोई लेना देना नहीं है। फर्रुखाबाद को तन समर्पित मन समर्पित और सारा जीवन समर्पित रखने की बात भी डॉक्टर अरविंद ने कहीं। अखिलेश यादव के राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह कार्यक्रम को एक पार्टी का स्टंट बताया जाने के सवाल पर डॉक्टर अरविंद ने कहा कि राम और उनके मंदिर के कार्यक्रमों पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। राम हमारे तब से आराध्या हैं जब से वह दादी नानी की कहानियों में राम की वीरगाथा सुनते थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button