
उन्नाव : उत्तर प्रदेश के उन्नाव जनपद के बांगरमऊ स्थित गंगा कटरी में युवक का कंकाल मिलने से हड़कंप मच गया। गंगा किनारे युवक का शव हाथ पैर बांधा पड़ा था। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल की युवक की सेनात उसके कपड़े और जूते से की गई। पुलिस घटना के तहत तक जाने के लिए जांच में जुट गई है।
बता दें कि उन्नाव जनपद के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के मल्लाहन पुरवा गंगा कटरी नदी के किनारे हाथ पैर बंधा शव मिलने से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गयी। मृतक की शिनाख्त उसके कपड़ों व जूतों से की गयी। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कानपुर देहात के तिस्ती गांव निवासी आशुतोष रैना पलिया ककवन स्थित एक निजी स्कूलों में शिक्षक पद पर कार्यरत था। शनिवार देर रात बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के मल्लाहन पुरवा गांव के पास नदी के किनारे आशुतोष का शव हाथ पैर बांध पड़ा मिला। स्थानी लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गयी और मृतक की शिनाख्त जूता व कपड़ों से हुयी पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी। मृतक के बड़े भाई अभिलाष ने बताया कि 16 दिसंबर को आशुतोष बाइक से बिल्हौर निवासी अपने रिश्तेदार के यहां जाने की बात कह कर घर से निकला था। उसके बाद से उसका कहीं कोई पता नहीं चल सका आज जब शव मिला तो परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए प्रार्थना पत्र दिया है। उन्होंने बताया कि गंगा रेती में आशुतोष का शव मिला है, दोनों पैर आपस में प्लास्टिक की रस्सी से बंधे हुये थे और दोनों हाथ सफेद अंगौछे से बांधे गये थे। हत्या कर शव को फेंका गया है। वही पुलिस ने इस मामले मे बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्यवाही की जाएगी। मामले की जांच की जा रही है।