उत्तर प्रदेशराजनीति

राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस का संयुक्त प्रदर्शन

संसद से 146 सांसदों के निलंबन के खिलाफ आज देश भर में विपक्षी गठबंधन इंडिया अलायंस के घटक दल प्रदर्शन कर रहे ।

लखनऊ : संसद से 146 सांसदों के निलंबन के खिलाफ आज देश भर में विपक्षी गठबंधन इंडिया अलायंस के घटक दल प्रदर्शन कर रहे । दिल्ली के जंतर मंतर पर होने वाले प्रदर्शन में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे समेत अन्य नेता शामिल हुए। तो वहीँ लखनऊ में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पार्टी एक साथ धरना पर बैठी। सिर्फ यही नहीं प्रदेश के हर जिला मुख्यालयों पर समाजवादी पार्टी प्रदर्शन कर रही है।

दरअसल, 13 दिसंबर को संसद पर हमले की 22वीं बरसी के दिन लोकसभा की दर्शक दीर्घा से दो युवक सदन में कूद गए थे। जिस वक्त यह घटना हुई उस वक्त सदन की कार्रवाई चल रही थी। सांसदों ने दोनों शख्स को पकड़ लिया और उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। संसद की सुरक्षा में सेंध को लेकर विपक्षी दल प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के बयान की मांग कर रहे थे।

विपक्षी सांसदों ने दोनों सदनों में जमकर हंगामा किया जिसके चलते 14 दिसंबर से लेकर 21 दिसंबर तक लोकसभा और राज्यसभा से कुल 146 सांसदों को निलंबित कर दिया। इनमें सबसे ज्यादा कांग्रेस के 61 सांसद हैं। 19 दिसंबर को विपक्षी गठबंधन इंडिया अलायंस की बैठक में सांसदों के सस्पेंशन का मुद्दा उठा। इसके बाद सभी दलों ने साथ मिलकर 22 दिसंबर को विरोध प्रदर्शन करने का फैसला लिया था।

Related Articles

Back to top button