उत्तर प्रदेशसंत कबीर नगर

ग्लोबल मंच पर आज भारत विशेष सम्मान पा रहा है : योगी आदित्यनाथ

सीएम योगी गुरुवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा 15 नवंबर से पूरे देश में एक साथ प्रारम्भ हुई थी।

संतकबीर नगर : सीएम योगी गुरुवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा 15 नवंबर से पूरे देश में एक साथ प्रारम्भ हुई थी। वहीं उत्तर प्रदेश में इस यात्रा की शुरुआत लखीमपुर खीरी और सोनभद्र जनपद से हुई थी। उन्होंने कहा कि यात्रा के अंतर्गत 536 मोदी गारंटी वीडियो वैन चल रही हैं, जो उत्तर प्रदेश में अब तक 1072 कार्यक्रम कर चुकी हैं। सीएम योगी ने कहा कि भारत की आजादी के अग्रदूत और जनजातीय समुदाय से संबंध रखने वाले बिरसा मुंडा जी की जयंती से शुरू हुई यह यात्रा 26 जनवरी 2024 तक पूरे देश के अंदर चलेगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विगत साढ़े नौ वर्षों में पूरे देश ने एक नए भारत का दर्शन किया है। नया भारत वैश्विक मंच पर सम्मान प्राप्त कर रहा है। आज के भारत के पास राष्ट्रीय सुरक्षा की गारंटी होने के साथ ही वर्ल्ड क्लास इन्फ्रास्ट्रक्चर है। साथ ही पूरी इमानदारी और पारदर्शिता के साथ गरीब कल्याण की योजनाएं लोगों तक पहुंच रही हैं। उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के वर्ष 2047 तक भारत को दुनिया की एक बड़ी ताकत के रूप में स्थापित करने के साथ एक विकसित भारत के निर्माण के लिए सभी को जोड़ने का एक अभियान है।

सीएम योगी ने कहा कि यह यात्रा पूरे देश के अंदर सभी ग्राम पंचायतों और नगर निकायों में निकल रही है। यात्रा के अंतर्गत केंद्र और राज्य सरकारों की योजनाओं के लाभार्थी अपनी सफलता की कहानी स्वंय बता रहे हैं। साथ ही विभिन्न योजनाओं में पात्रता श्रेणी में आने वाले लोगों का यात्रा के अंतर्गत ही फार्म भी भरा जा रहा है और समयबद्ध तरीके से उन तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले साढ़े छ वर्ष में उत्तर प्रदेश में 55 लाख से अधिक गरीबों को आवास दिया गया है। तीन करोड़ से अधिक गरीबों को शौचालय मिला है। एक करोड़ 75 लाख से अधिक माताओं और बहनों को उज्ज्वला योजना के तहत फ्री में रसोई गैस सिलेंडर दिया गया है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button