उत्तर प्रदेशराजनीति

2024 में उखाड़ फेकेंगे भाजपा सरकार – अजय राय

कांग्रेस का संदेश लेकर सड़क पर उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय को यात्रा के पहले दिन अपार जन समर्थन मिला। जगह - जगह पार्टी कार्यकर्ता और आम जनता ने घरों से निकल कर फूल मालाओं और पंखुड़ियों से उनका स्वागत किया।

कांग्रेस का संदेश लेकर सड़क पर उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय को यात्रा के पहले दिन अपार जन समर्थन मिला। जगह – जगह पार्टी कार्यकर्ता और आम जनता ने घरों से निकल कर फूल मालाओं और पंखुड़ियों से उनका स्वागत किया। गंगोह नगर पालिका से जब यात्रा गुजरी तो विशेष तौर पर महिलाएं अजय राय जी का स्वागत करने घरों से निकली।

इस अवसर पर यात्रा में मौजूद कांग्रेस प्रवक्ता पुनीत पाठक ने बताया की यात्रा में नेता विधान मंडल श्रीमती आराधना मिश्रा मोना, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी, पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, पूर्व विधायक इमरान मसूद, पूर्व सांसद राजेश मिश्रा, राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत, राष्ट्रीय सचिव – धीरज गुर्जर, तौकीर आलम, प्रदीप नरवाल, संगठन महासचिव सचिव अनिल यादव, पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य,राज्यसभा सदस्य इमरान प्रतापगढ़ी, प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वविजय सिंह, पूर्व विधायक विवेक बंसल, विवेकानंद पाठक, यूपी जोड़ो यात्रा मीडिया प्रभारी,पूर्व राज्यमंत्री सीपी राय, प्रवक्ता अंशू अवस्थी, सचिन रावत, अभिमन्यु त्यागी, कुंवर निषाद, तमजीद अहमद, राजकुमार मौर्य, अनिल यादव, विदित चौधरी, शाहनवाज आलम, सहित सभी वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

यात्रा के अंत में गणेश शंकर विद्यार्थी चौक पर सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मंत्री श्री अजय राय ने कहा की उत्तर प्रदेश में आम आदमी की सरकार नहीं है। भाजपा सरकार किसानों की समस्या पर कान बंद कर लेती है, वो गन्ना किसानों को सही मूल्य नहीं दे पा रही, भाजपा बलात्कारियों को चुनाव में टिकट देती है, पेट्रोल – गैस के दाम लगातार बढ़ाती है लेकिन रोजगार के अवसर नही। अजय राय जी ने कहा की राहुल गांधी जी की भारत जोड़ो यात्रा से प्रेरणा लेकर यूपी जोड़ो यात्रा शुरू की गई है जो लखनऊ के शहीद स्मारक पर खत्म होगी, अगर आप लोगों ने इसी तरह हमारा साथ दिया तो 2024 में भाजपा सरकार को हम उखाड़ फेकेंगे।

Related Articles

Back to top button