
वाराणसी: धार्मिक स्थल हमारी आस्था के केंद्र हैं, देश और प्रदेश की भाजपा सरकार उनका भी व्यवसायीकरण करने में लगी है। भाजपा सरकार में बलात्कारी पास्को एक्ट के अपराधियों को महिमा मंडित किया जा रहा है। सोनभद्र के दुद्धी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक जिसके ऊपर पहले से दुराचार और पास्को एक्ट के तहत मुकदमा चल रहा था भाजपा ने उसे सोनभद्र के दुद्धी से विधायक का टिकट देकर विधायक बनाया। यह भाजपा की महिलाओं के प्रति सोच दर्शाती है। माननीय न्यायालय से उसे न्याय मिला। आज पूरे प्रदेश की जनता की महंगाई ने कमर तोड़ दी है, हर घर की रसोई का बजट बिगड़ गया है, नौजवान सड़क पर बेरोजगार घूम रहे हैं, महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं, किसान आत्महत्या पर मजबूर हैं, उक्त बातें उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष- पूर्व मंत्री अजय राय ने कही।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय का आज बनारस से लोधेश्वर महादेव भगवान शिव के दर्शन करने जाते वक्त हैदरगढ़ में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव तनुज पूनिया, ब्लॉक अध्यक्ष सियाराम यादव, पूर्व अध्यक्ष राजकुमार सिंह, द्वारिका पाण्डेंय, सरवर सिद्दीकी, सूरज दीक्षित की अगुवाई में डाक बंगले के सामने जोरदार स्वागत हुआ। जनपद मुख्यालय पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद मोहसिन, नगर अध्यक्ष राजेंद्र वर्मा फोटो वाला, महिला अध्यक्ष शबनम वारिस, अल्पसंख्यक अध्यक्ष दिलशाद वारसी की अगुवाई में बहराइच मोड पर गगन भेदी नारों के साथ सैकड़ो कांग्रेसजनों ने स्वागत किया। तदोपरांत प्रदेश अध्यक्ष का रानी बाजार में कांग्रेस कमेटी के महासचिव नेक चंद्र त्रिपाठी की अगुवाई में तथा रामनगर तिराहे पर पूर्व अध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा, संतोष रावत, सद्दाम हुसैन, धनंजय सिंह की अगुवाई में सैकड़ो कांग्रेस जनों ने जोरदार स्वागत किया और उनको महादेवा में लोधेश्वर महादेव के मंदिर में ले गए जहां प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कांग्रेस जनों के साथ लोधेश्वर महादेव की पूजा अर्चना की।