अयोध्याउत्तर प्रदेश

कौन हैं मोहित पांडे..? जो बनेंगे अयोध्या राम मंदिर के आचार्य

अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में अब कुछ ही दिन बचे है ऐसे में तैयारियां जोरों शोरों से चल रहीं हैं। प्रधानमंत्री के हाथों सारे कार्यक्रम होने वाले हैं। इसमें हिस्सा लेने के लिए कई सारे लोगों को निमंत्रण भी भेजा गया है।

अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में अब कुछ ही दिन बचे है ऐसे में तैयारियां जोरों शोरों से चल रहीं हैं। प्रधानमंत्री के हाथों सारे कार्यक्रम होने वाले हैं। इसमें हिस्सा लेने के लिए कई सारे लोगों को निमंत्रण भी भेजा गया है। इस बीच मंदिर के पुजारियों की चर्चा भी जोरों शोरों से हो रही है। बीते दिनों मंदिर के पुजारियों के चयन की प्रक्रिया चल रही थी। चयन खत्म होने के बाद एक नाम जो हर किसी की जुबां पर चढ़ा हुआ है, वो है मोहित पांडे।

बता दें कि अयोध्या राम मंदिर के आचार्य के रूप में मोहित पांडे चुना गया है। इस पद के लिए देशभर से करीब 3000 विद्यार्थियों और पुजारियों का राम मंदिर में सेवा करने के लिए इंटरव्यू हुआ था। इसके बाद 50 लोगों का चयन राम मंदिर के पुजारी के रूप में हुआ है। इसमें मोहित पांडेय मुख्य आचार्य के रूप में शामिल हैं।

आचार्य मोहित पांडेय गाजियाबाद स्थित श्री दूधेश्वरनाथ मठ के विद्यार्थी हैं। वेद विद्यापीठ के नियम काफी कठोर हैं। इसके बाद इन्होंने वेंकटेश्वर वैदिक विश्वविद्यालय जाकर भी अध्ययन किया है। इन विद्यालयों में सारे धर्मग्रंथों का अध्ययन बेहद कड़े नियम से होता है जिसमे सुबह चार बजे जागने से लेकर रात दस बजे तक सबकुछ समयसारिणी के हिसाब से सम्पन्न होता है। बता दें कि राम मंदिर में भी चयन साक्षात्कार से गुजरने के बाद किया गया है।

Related Articles

Back to top button