अयोध्याउत्तर प्रदेश

15 दिसम्बर तक रामलला की मूर्ति निर्माण का हो जायेगा काम पूरा, तीन मूर्तिकार बना रहे मूर्ति

15 दिसम्बर तक रामलला की मूर्ति निर्माण का काम पूरा हो जायेगा और 20 दिसम्बर तक रामलला के एक मूर्ति का भी चयन प्रक्रिया भी पूरा हो जाएगा। वहीं श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियों में जुटा हुआ है।

अयोध्या : श्री राम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर के भूतल का निर्माण लगभग पूरा हो गया है। वहीँ प्राण प्रतिष्ठा के लिए तीन मूर्तिकार मूर्तिनिर्माण कर रहे हैं। 15 दिसम्बर तक रामलला की मूर्ति निर्माण का काम पूरा हो जायेगा और 20 दिसम्बर तक रामलला के एक मूर्ति का भी चयन प्रक्रिया भी पूरा हो जाएगा। वहीं श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियों में जुटा हुआ है।

ट्रस्ट कोषाध्यक्ष और रामलला मूर्ति चयन समिति के अध्यक्ष गोविंद देवगिरी ने बताया कि देवभाव की छवि वाली मूर्ति का चयन होगा। 51 इंच के 5 वर्षीय रामलला विराजमान होंगे। 30 फीट की दूरी से भी रामलला के दर्शन हो सकेंगे। राजकुमार के रूप में विराजमान होंगे रामलला और रामलला को सोने के मुकुट और धनुष बाण पहनाए जाएंगे।

बता दें कि प्राण प्रतिष्ठा के लिए देश के 4000 संतों को निमंत्रित किया जा रहा है। इस सूची का निर्माण हो चुका है। इनमें कई संतों को व्हाट्सएप पर और जो ईमेल देखते हैं ईमेल पर या बाय हैंड निमंत्रण दिया गया है। लगभग 3200 संतो को बाई पोस्ट सूचनाएं प्रेषित कर दी गई हैं। दो-तीन दिन में 700-800 संतो को भी भाई पोस्ट समाचार चले जाएंगे। 2000 गृहस्तो के नाम लिखा जा चुके हैं। इनमें खेल जगत के लोग हैं, वैज्ञानिक हैं, सैनिक है प्रशासन पुलिस के अधिकारी हैं, जज है। अधिवक्तागण और मीडिया हाउस व उद्योगजगत से जुड़े लोग हैं। देश दुनिया के भारत के बाहर कोशिश की जा रही है। 50 देश से एक-एक रिप्रेजेंटेटिव जरूर आ जाए। एक बहुत बड़ी टीम अपने-अपने क्षेत्र में इन सब कामों को करने में लगी है यह कार्य समय से काफी पहले पूरा हो जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button