
हापुड़: हिंदू धर्म में कार्तिक पूर्णिमा के दिन को बहुत पवित्र माना गया है क्युकि इस दिन देव दीपावली और गुरुनानक जयंती भी होती है। इस त्यौहार की शैव और वैष्णणव दोनों ही संप्रदायों में बराबर अहमियत है।कार्तिक पूर्णिमा के दिन भगवान शंकर ने त्रिपुरासुर नाम के राक्षस को मारा था। कार्तिक पूर्णिमा के दिन लोग विशेष नदियों में स्नान करते हैं साथ ही दीपदान भी करते हैं क्योकि इस दिन दीपदान करने का अपना महत्व है।
जहाँ देशभर में कार्तिक पूर्णिमा को एक त्यौहार की तरह बड़े हर्ष और उल्लाहस के साथ मनाया जा रहा है वही एक बड़ी दुखदायक खबर हापुड़ से सामने आयी है जहाँ कार्तिक पूर्णिमा पर लगने वाले मेले में महिलाओं के साथ गंगा पूजन में आए कुछ युवक नृत्य करते हुए हुड़दंग करने लगे। तभी भीड़ में शामिल एक युवक ने हर्ष फायरिंग कर दी। जिसके वजह से दो युवको को गोली के छर्रे लग गए और वे घायल हो गए। सूत्रों से पता चला है कि युवको के नाम योगेंद्र और प्रदीप है। फायरिंग की आवाज सुनकर लोग इधर उधर भागने लगे जिससे मौके पर अफरा तफरी मच गई।। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने घायल योगेंद्र और प्रदीप को मेरठ के लिए रेफर कर दिया। घायल के परिजनों ने बताया कि प्रदीप और योगेंद्र के पेट,जांघ और गले में छर्रे लगने से गंभीर चोट आई हैं।