
लखनऊ: प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर नगर निकाय चुनाव 2023 के समस्त पूर्व प्रत्याशियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर सम्पन्न हुई। बैठक में प्रदेश नगर निकाय चुनाव की समीक्षा हुई साथ ही आगामी लोकसभा चुनाव की गंभीरता को देखते हुए संगठन को मजबूती प्रदान किये जाने पर बल दिया गया। बैठक के दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री अजय राय ने उपस्थित प्रत्याशियों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं से हाथ उठाकर केंद्र की भाजपा सरकार से मांग की अब उत्तर प्रदेश की जनता भी 450 रुपये में गैस सिलेंडर चाहती है और वह उसे कब से मिलेगा। बैठक का संचालन प्रदेश संगठन सचिव अनिल यादव जी ने किया।
बैठक में आये हुए सभी नगर निकाय प्रत्याशियों का स्वागत करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व मंत्री श्री अजय राय जी ने कहा कि आप सभी ने जिस प्रकार से कम समय एवं संसाधनों के आभाव में चुनाव लडा इसके लिए आप बधाई के पात्र हैं। और अब लोकसभा चुनाव के लिए समय नहीं बचा है और हमें पूरी ताकत के साथ चुनाव के मैदान में उतरना होगा। आपके अपने जनपद में अधिक से अधिक लोगों के नाम मतदाता सूची में जुड़वान के साथ- साथ प्रतिदिन कम से कम 5 नये सदस्यों को कांग्रेस संगठन से जोड़ना होगा।
उन्होंने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी पूरे देश में अगर किसी से घबरा रही है तो वह सिर्फ कांग्रेस पार्टी है। अगर हमने यह मौका गवां दिया तो हमें आगे भविष्य में मौका नहीं मिलेगा। भारतीय जनता पार्टी द्वारा सरकारी सरकारी संस्थाओं ईडी, सीबीआई द्वारा विपक्षी दलों के नेताओं को प्रताड़ित किया जा रहा है जिससे हम डरने वाले नहीं है, हम जनता की आवाज को प्रमुखता से उठाते रहेंगे और उसके लिए निरंतर संघर्ष करते रहेंगे। केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा चुनावी राज्य राजस्थान में 450 रुपये सिलेंडर दिये जाने का वादा किया मैं यह पूछना चाहता हूं कि उ0प्र0 में कब 450 रुपये में गैस सिलेंडर दिया जाएगा य फिर यह जुमला सिर्फ इस देश एवं प्रदेश की जनता को गुमराह कर उसका वोट हासिल करने के लिए है। देश की जनता भारतीय जनता पार्टी की नीतियों को समझ चुकी है अब वह और उनके बहकावे में आने वाली नहीं है। हमें पूर्ण विश्वास है कि अगर हम सभी लोग एक साथ मिलकर एकजुटता के साथ संगठन को मजबूत करते हुए चुनाव लड़ेंगे तो 2024 का चुनाव जीतेंगे और राहुल गांधी जी को इस देश का प्रधानमंत्री बनाने में सफल होंगे।
प्रवक्ता डॉ0 सी0पी0 राय ने बताया कि बैठक में पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुनील शास्त्री, रवि प्रकाश वर्मा, पूर्व मंत्री मुईद अहमद, पूर्व मंत्री नकुल दुबे, पूर्व विधायक सतीश अजमानी, श्याम किशोर शुक्ला, पशुपतिनाथ राय, प्रदेश महासचिव प्रभारी प्रशासन दिनेश कुमार सिंह, प्रदेश प्रवक्ता पूर्व राज्य मंत्री डॉ0 सी0पी राय, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी पूर्वी वर्मा, लालती देवी, प्रदेश प्रवक्ता डॉ0 उमा शंकर पाण्डेय, पार्षद मुकेश सिंह चौहान, सहित भारी संख्या में कांग्रेस जन मौजूद रहे।