उत्तर प्रदेशलखनऊ

दलित गौरव संवाद में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय हुए शामिल

यूपी की राजधानी लखनऊ के सरोजिनी नगर में दलित गौरव संवाद में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय शामिल हुए। अजय राय भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार में दलितों को मारा जा रहा है।

लखनऊ: यूपी की राजधानी लखनऊ के सरोजिनी नगर में दलित गौरव संवाद में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय शामिल हुए। अजय राय भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार में दलितों को मारा जा रहा है। भाजपा सरकार अपराधियों को बचा रही है। सिर्फ एहि नहीं दलितों पर अत्याचार करने वालों को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संरक्षण दे रहे हैं। हाथरस, उम्भा,लखीमपुर, आजमगढ़, प्रयागराज, कौशांबी, बहराइच सहित तमाम जनपदों में दलितों पर जो अत्याचार हुआ और दलितों की हत्याएं हुईं उसमें सरकार अपराधियों के साथ खड़ी थी।

 

अजय राय ने आगे कहा कि उत्तर प्रदेश का कोई जिला नहीं है जहां भाजपा सरकार में दलित सुरक्षित हों। हर जिलें में एक डर का माहौल बनाने की कोशिश हो रही है। हम इसके खिलाफ लड़ रहे हैं। यह संवाद दलितों के सम्मान ,स्वाभिमान और उनके अधिकारों की लड़ाई का है। इसे हम आगे भी जारी रखेंगे साथ ही भाजपा और आरएसएस की दलित विरोधी मानसिकता को उत्तर प्रदेश में सफल नहीं होने देंगे।

Related Articles

Back to top button