
छत्तीसगढ़ : भारतीय जनता पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव का आज जन्मदिन है। अरुण साव बिलासपुर के संसद है और पार्टी ने उन्हें इस बार विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए मुँगोली के लोरमी से टिकट दिया था । इस मौके पर निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एऔर छत्तीसगढ़ प्रभारी संजय सिंह राजपूत उनके आवास पर जाकर जन्मदिन की बधाई दी। साथ ही संजय सिंह ने अरुण साव को छत्तीसगढ़ की पहचान कोसा का साल और फूलो का गुलदस्ता दे कर जन्मदिन के साथ चुनाव जितने की अग्रिम शुभकामनाएं भी दी।
संजय सिंह राजपूत के साथ निषाद पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सूरज निषाद , बिलासपुर के जिला अध्यक्ष राजकुमार निषाद और IT प्रदेश अध्यक्ष के कुंजराम निषाद के साथ युथ के जिला उपाध्यक्ष प्रवेश कैवर्त ने भी जन्मदिन की शुभकामनाएं देने पहुंचें।
आपको बता दे की 5 राज्यो में विधानसभा चुनाव हुआ। जिसमे से चार राज्य में वोटिंग प्रतिक्रिया अब बंद हो गयी है और राजस्थान में आज यानि 25 नवंबर को आखिरी चरण की वोटिंग चल रही है।