
लखनऊ : आज शनिवार काे जलझूलनी एकादशी है। जलझूलनी या परिवर्तिनी एकादशी भाद्रपद महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को मनाई जाती है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा विशेष रूप से की जाती है। मान्यता है कि इस व्रत को करने से सभी पापों से मुक्ति मिलती है और मोक्ष की प्राप्ति होती है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर पर प्रदेशवासियाें काे शुभकामनाएं देते हुए सुख समृद्धि की कामना की है। सीएम योगी ने लिखा, पावन पर्व की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। भगवान विष्णु से प्रार्थना है कि आप सभी की मनोकामनाएं पूर्ण करें, जीवन में सुख, समृद्धि व प्रसन्नता की वृद्धि करें।