
केंद्रीय रक्षामंत्री ने सोमवार को लखनऊ में नामांकन किया। वहीं इसी के दौरान रक्षामंत्री ने अपनी संपत्ति के बारे में बताया। तीसरे चरण के मतदान से पहले उन्होंने अपना नॉमिनेशन फाइल किया है। उन्हें बीजेपी ने लगातार तीसरी बार इस सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है। हलफनामे की बात करें तो राजनाथ सिंह के पास 5 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति है। राजनाथ सिंह हलफनामे में दी गई जानकारी के मुताबिक राजनाथ सिंह के पास कुल संपत्ति करोड़ों में है। चुनावी हलफनामे में दी गई जानकारी के मुताबिक, रक्षा मंत्री के पास नकदी 75,000 रुपये, जबकि पत्नी के पास 45,000 रुपये का कैश है। वहीं बैंक डिपॉजिट की बात करें, तो राजनाथ सिंह के लखनऊ और दिल्ली के अलग-अलग बैंक अकाउंट्स में कुल 3,11,32,962 रुपये जमा हैं. वहीं, उनकी पत्नी के बैंक अकाउंट्स में 90,71,074 रुपये जमा हैं।
ये भी पढ़िए – एस्ट्राजेनेका ने वैक्सीन साइड इफेक्टस के आरोपों को किया स्वीकार
वहीं चुनावी हलफनामे के अनुसार राजनाथ सिंह ने किसी भी शेयर या बॉन्ड में कोई पैसा नहीं लगाया है और ना ही किसी सेविंग स्कीम में कोई निवेश किया है। हालांकि उनकी पत्नी ने पोस्ट ऑफिस अकाउंट में 6.51 लाख रुपये का इन्वेस्टमेंट किया है। राजनाथ सिंह के पास 60 ग्राम सोना (Gold) है, जिसकी कीमत 4.20 लाख रुपये बताई गई है, वहीं उनके पास 4 लाख रुपये की कीमत के कई कीमती रत्न भी हैं। उनकी पत्नी की बात करें तो उनके पास 750 ग्राम सोने के जेवर हैं, जिनकी कीमत 52,50,000 रुपये बताई गई है, वहीं इनके पास 12.5 किलोग्राम चांदी भी है, जो 9,37,500 रुपये की बैठती है।
ये भी पढ़िए – सुप्रीम कोर्ट की कड़ाई का दिखा असर, रामदेव की पतंजलि फार्मेसी के 14 प्रोडक्ट के रद्द हुए लाइसेंस
आपको बता दें की राजनाथ सिंह की संपत्ति में हथियार भी शामिल हैं. हलफनामे के मुताबिक, उनके पास एक 32 बोर की रिवॉल्वर है और इसका मूल्य 10,000 रुपये बताया गया है, जबकि उनके नाम पर एक दो नाली बंदूक भी दर्ज है और ये भी 10,000 रुपये कीमत की है। अचल संपत्ति की बात करें तो केंद्रीय रक्षा मंत्री के नाम पर 1.47 करोड़ रुपये कीमत की एग्रीकल्चर लैंड है, जबकि लखनऊ में एक घर उनके नाम पर है जिसकी कीमत 1. 87 लाख रुपये से ज्यादा है. खास बात ये है कि करोड़ों की संपत्ति होने के बावजूद राजनाथ सिंह के नाम पर एक भी कार नहीं है।
ये भी पढ़िए – संविधान का गला घोंटने का काम रहा है कांग्रेस का इतिहास : सीएम योगी