अपराधउत्तर प्रदेश

श्रावस्ती में ससुर बना जल्लाद, मायके जाने की जिद पर गर्भवती बहू की ली जान

श्रावस्ती। यूपी के श्रावस्ती से बुधवार को एक दिलदहलाने वाला मामला सामने आया है। जहां एक जल्लाद ससुर ने अपनी आठ माह की गर्भवती बहू की पीटकर इसलिए जान ले ली, क्योंकि वह मायके जाने की जिद कर रही थी। इस घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।

जानकारी के अनुसार, यह घटना सिरसिया के बनकटवा कला गांव की है। यहां पर मामूली बात पर गुस्साए ससुर मिराम अली ने डंडे से अपनी गर्भवती बहू पर हमला किया। कथित तौर पर बहू इंजेक्शन लगवाने के लिए मायके जाने की जिद कर रही थी। तभी बहस के दौरान गुस्साए मिराम अली ने पास में पड़ी एक भारी लकड़ी (डंडे) को उठाकर 25 वर्षीय सबीना पत्नी सलमान के सिर पर जोरदार वार कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया है। पुलिस आरोपी ससुर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। इस मामले पुलिस ने मृतका के मायके वालों को सूचना भेज दी है। फिलहाल, इस मामले में अधिक जानकारी का इंतजार है।

Related Articles

Back to top button