उत्तर प्रदेशकारोबार

यूपी-सिंगापुर साझेदारी मज़बूत करने के लिये अहम कदम, टॉप विदेशी कंपनियों के साथ MoU

लखनऊ। सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ में सिंगापुर के शीर्ष उद्योगपतियों एवं निवेशकों के 14 सदस्यीय उच्चस्तरीय व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक की। इस दौरान वैश्विक कंपनियों के साथ MoU का आदान-प्रदान किया गया। जिससे प्रदेश में नए निवेश को नई गति मिलेगी।

सरकार की ओर से जारी बयान के अनुसार, सीएम योगी और सिंगापुर के प्रतिनिधिमंडल की बैठक के दौरान यूपी में नए निवेश को गति देने के लिए कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण तथा सतत अपशिष्ट प्रबंधन के क्षेत्र में अग्रणी वैश्विक कंपनियों के साथ MoU का आदान-प्रदान किया गया। सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन के नेतृत्व में आए प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश में लॉजिस्टिक्स, सेमीकंडक्टर, डेटा सेंटर, ग्रीन एनर्जी, अर्बन प्लानिंग और हॉस्पिटैलिटी जैसे रणनीतिक क्षेत्रों में बड़े निवेश की इच्छा जताई।

सीएम योगी ने बताया कि फरवरी 2026 में सिंगापुर यात्रा के दौरान लगभग ₹60,000 करोड़ के निवेश समझौतों पर सहमति बनी थी। सिंगापुर रोडशो के दौरान सरकार ने निवेशकों को Safety, Stability & Speed का जो भरोसा दिया था, प्रदेश आज भी उसी Commitment के साथ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अब लक्ष्य निवेश प्रस्तावों को धरातल पर उतारकर उत्पादन शुरू कराने का है।

MoU से मैन्यूफेक्चरिंग और ग्राउंड ब्रेकिंग से प्रोडक्शन तक की पूरी प्रक्रिया में प्रदेश सरकार निवेशकों के साथ मजबूती से खड़ी रहेगी और हर स्तर पर आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराएगी। यूपी-सिंगापुर साझेदारी को ठोस परिणामों तक पहुंचाने के लिए सीएम ने छह प्रमुख प्राथमिकता वाले क्षेत्रों पर विशेष जोर दिया।

छह प्रमुख प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में जेवर क्षेत्र, एक्सप्रेस-वे और फ्रेट कॉरिडोर के माध्यम से मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक्स एवं वेयरहाउसिंग का विकास, सेमीकंडक्टर फैब यूनिट और इलेक्ट्रॉनिक्स जैसी हाई-टेक मैन्युफैक्चरिंग, डेटा सेंटर, क्लाउड सर्विसेज एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तथा सोलर, ग्रीन हाइड्रोजन, वेस्ट मैनेजमेंट और वाटर रिसाइक्लिंग जैसी क्लीन टेक्नोलॉजी शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button